spot_img
रविवार, नवम्बर 1, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Tech News: कम बजट में चाहिए दमदार 5G फोन? POCO से Motorola तक ये 5 ऑप्शन हैं शानदार

Tech News: अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं है, तो आपके लिए बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। अब कम कीमत में भी शानदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन मिल रहे हैं।खास बात यह है कि इस बजट में आपको POCO, Mivi, HMD, Motorola और Ai+ जैसे ब्रांड के फोन मिल सकते हैं। इनमें कुछ स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, जबकि कुछ में 120Hz रिफ्रेश रेट और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इन पांचों स्मार्टफोन की कीमत और खासियत।

POC0 M7 Pro 5G

अगर आपको कम कीमत में अच्छी स्क्रीन और बेहतरीन कैमरा चाहिए, तो POCO M7 Pro 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये बताई गई है।

इसमें 6.67 इंच की Full HD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का OIS सपोर्ट वाला रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5110mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

Mivi One 5G

Mivi One 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें बड़ी बैटरी वाला फोन चाहिए। इसकी कीमत 13,999 रुपये है।

इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 6000mAh की बैटरी है। साथ ही इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है।

Motorola Moto G37 5G

Motorola Moto G37 5G की कीमत 14,499 रुपये बताई गई है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5200mAh की बैटरी मिलती है। स्मूद स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी चाहने वालों के लिए यह एक विकल्प हो सकता है।

 Ai+ Nova 2 Neo 5G

अगर आपका बजट 13 हजार रुपये से कम है, तो Ai+ Nova 2 Neo 5G पर नजर डाल सकते हैं। इसकी कीमत 12,999 रुपये बताई गई है।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 128GB स्टोरेज भी मिलता है।

कौन-सा स्मार्टफोन खरीदना रहेगा सही?

अगर आपको AMOLED डिस्प्ले और OIS कैमरा पसंद है, तो POCO M7 Pro 5G देख सकते हैं। बड़ी बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के लिए Mivi One 5G एक विकल्प है। वहीं, 120Hz डिस्प्ले के लिए Motorola Moto G37 5G और कम कीमत में 6000mAh बैटरी के लिए Ai+ Nova 2 Neo 5G पर विचार कर सकते हैं।

स्मार्टफोन की कीमतें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के हिसाब से बदल सकती हैं। खरीदारी से पहले Amazon और Flipkart पर मौजूदा कीमत और फीचर्स जरूर चेक करें।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts