spot_img
Saturday, April 18, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

YouTube Creators Alert: फ्री म्यूजिक इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें नहीं तो हो सकता अकाउंट सस्पेंड

YouTube Creators Alert : आज के समय में YouTube पर वीडियो बनाना और अपलोड करना काफी आसान हो गया है। लेकिन कई क्रिएटर्स अनजाने में ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे उनके चैनल पर कॉपीराइट स्ट्राइक लग जाती है। सबसे बड़ी वजह होती है—बिना अनुमति के किसी गाने या म्यूजिक का इस्तेमाल करना। जब कोई क्रिएटर कॉपीराइटेड म्यूजिक को बिना लाइसेंस के अपने वीडियो में उपयोग करता है, तो असली मालिक उसकी शिकायत कर सकता है। इससे वीडियो हटाया जा सकता है या चैनल पर स्ट्राइक लग सकती है।

कॉपीराइट स्ट्राइक के क्या नुकसान हैं?

कॉपीराइट स्ट्राइक लगने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं:

* वीडियो ब्लॉक या म्यूट हो सकता है
* चैनल की मॉनिटाइजेशन बंद हो सकती है
* तीन स्ट्राइक मिलने पर चैनल हमेशा के लिए डिलीट हो सकता है

इसलिए म्यूजिक का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

फ्री म्यूजिक के नाम पर न करें ये गलती

कई लोग इंटरनेट से “फ्री म्यूजिक” डाउनलोड करके वीडियो में इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन हर फ्री म्यूजिक वास्तव में फ्री नहीं होता। कुछ म्यूजिक पर लाइसेंस या क्रेडिट देने की शर्त होती है। अगर आप इन शर्तों को पूरा नहीं करते, तो कॉपीराइट क्लेम या स्ट्राइक मिल सकती है।

सुरक्षित तरीके से म्यूजिक कैसे इस्तेमाल करें?

* YouTube Audio Library का उपयोग करें, जहां से आप फ्री और सेफ म्यूजिक डाउनलोड कर सकते हैं
* ऐसे म्यूजिक का इस्तेमाल करें जो royalty-free या copyright-free हो
* अगर किसी म्यूजिक पर क्रेडिट देना जरूरी हो, तो डिस्क्रिप्शन में सही जानकारी जरूर दें
* खुद का म्यूजिक बनाएं या लाइसेंस खरीदकर उपयोग करें

क्रिएटर्स के लिए जरूरी सलाह

वीडियो अपलोड करने से पहले हमेशा यह जांच लें कि उसमें इस्तेमाल किया गया म्यूजिक सुरक्षित है या नहीं। जल्दबाजी में किया गया एक छोटा सा गलती आपके पूरे चैनल को खतरे में डाल सकती है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts