Trending News: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI लोगों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि क्या असली है और क्या AI की मदद से बनाया गया है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और खूब हंसाया भी।
8 सेकंड के वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
वायरल हो रहा यह वीडियो केवल 8 सेकंड का है, लेकिन इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वीडियो की शुरुआत में एक युवक खेतों के बीच खड़ा दिखाई देता है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन आती नजर आती है। खास बात यह है कि ट्रेन युवक के बिल्कुल पीछे आकर रुक जाती है।इसके बाद ट्रेन का दरवाजा खुलता है और उसमें से कई खूबसूरत AI जनरेटेड लड़कियां बाहर निकलती दिखाई देती हैं। लड़कियां युवक को गुलदस्ता देती हैं और उसके साथ बेहद फिल्मी अंदाज में पेश आती हैं। वीडियो के अंत में एक लड़की युवक के गाल पर किस करती भी दिखाई देती है। यह पूरा सीन इतना अजीब और मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स भी इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “सरोजिनी से कपड़े लेने के फायदे”, तो किसी ने युवक के स्टाइल की तारीफ करते हुए कहा कि “इसका स्वैग ही अलग है।”कई यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए, जबकि कुछ लोगों ने इसे AI की क्रिएटिविटी का शानदार उदाहरण बताया। इंटरनेट पर इस तरह के वीडियो अब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि इनमें कल्पना और तकनीक का अनोखा मेल देखने को मिलता है।
AI कंटेंट का बढ़ता क्रेज
पिछले कुछ समय में AI टूल्स का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है। अब लोग फोटो एडिटिंग, वीडियो मेकिंग और यहां तक कि फिल्मों जैसे सीन बनाने के लिए भी AI का सहारा ले रहे हैं। यही वजह है कि सोशल Media पर ऐसे कंटेंट की भरमार देखने को मिल रही है।हालांकि, यह वीडियो कहां से आया और इसे किसने बनाया, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी यह वीडियो इंटरनेट यूजर्स का भरपूर मनोरंजन कर रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

