spot_img
Saturday, May 23, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Osprey Aircraft : जापान में दुर्घटना का शिकार हुआ अमेरिकी सैन्य विमान, 8 लोग थे सवार!

Osprey Aircraft Accident : बुधवार को अमेरिकी सैन्य विमान ऑस्प्रे (American military aircraft Osprey) जापान में के पास समुद्र में दुर्घटनग्रस्त हो गया। विमान में आठ लोग सवार थे। यात्रियों की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि जापान के याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में ओस्प्रे विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। जापानी समाचार एजेंसी जिजी के मुताबिक फ्लाइट में आठ यात्री सवार थे। फिलहाल यात्रियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक विमान के समुद्र में गिरते ही विमान के बाएं इंजन से आग लग गई। दुर्घटना जापान के स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:47 मिनट पर हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि समुद्र में गिरने के बाद विमान के बाएं इंजन से आग निकलने लगी। फिलहाल घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले अगस्त में उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में भी एक ऑस्प्रे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 23 लोगों में से तीन अमेरिकी नौसैनिकों की मौत हो गई थी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts