spot_img
Tuesday, May 19, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Viral: विदाई में दुल्हन के पिता ने रखी ऐसी शर्त की पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, बेटी दामाद के बीच नहीं बनेगा कोई शारीरिक संबंध

Viral Shocking Marriage: यूपी के झांसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लड़की के पिता ने शादी के बाद विदाई में तीन शर्तें रखीं। हालांकि इस शर्त को सुनकर न सिर्फ दूल्हा बल्कि उसके घरवाले भी हैरान रह गए। लड़की के पिता ने कहा कि अगर दूल्हे का परिवार इन तीन शर्तों के साथ दुल्हन को विदा करने के लिए तैयार होगा तभी लड़की की विदाई होगी। इसमें एक शर्त यह भी थी कि दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे से शारीरिक संबंध नहीं बना सकेंगे।

विदाई के समय पिता ने ऐसी तीन शर्तें रखीं

झांसी के बरुआसागर इलाके के एक सिनौरा गांव में दूल्हा रहता है और उसकी शादी गुरसराय इलाके की एक लड़की से होनी थी। हालांकि शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी थी और बारात 6 जून को लड़की के घर आ गई। दोनों घरों में खुशी का माहौल था, लेकिन शादी के बाद दूल्हे के घरवाले इस स्थिति से असमंजस में पड़ गए।

विदाई में….

बारात आ गई, टीका, जयमाला और सात फेरे भी मंडप में कराए गए, लेकिन जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। लोग सोचने लगे कि आखिर हुआ क्या है। इसका कारण यह था कि पिता ने दूल्हे और उसके परिवार के सदस्यों के सामने तीन शर्तें रखीं। पहली शर्त यह थी कि दूल्हा दुल्हन के साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाएगा। दूसरी शर्त थी कि दुल्हन अपनी छोटी बहन को साथ ले जाएगी और तीसरी और आखिरी शर्त यह थी कि उक्त पिता कभी भी उसके ससुराल आ सकेगा और उसे कोई नहीं रोकेगा।

इन तीन शर्तों के बारे में जानने के बाद दूल्हे के पिता ने मानने से इनकार कर दिया, जिसके कारण दुल्हन को यह पसंद नहीं आया और गुस्से में अपनी ससुराल जाने से मना कर दिया और अपने पिता के घर गुरसराय चली गई।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts