spot_img
Friday, June 19, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Shocking: सुहागरात की सेज पर मरे हुए पाए गए नवविवाहित पति-पत्नी, मातम में पसरा खुशी का माहौल

Shocking News: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया जब दूल्हा-दुल्हन की हनीमून के दौरान मौत हो गई। ये सब तब हुआ जब शादी की अगली ही रात दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद नवविवाहिता के घर में मातम पसर गया। दोनों का पोस्टमॉर्टम किया गया जिसमें दोनों को कोई चोट नहीं आई। बताया गया कि दोनों को हार्ट अटैक आया था। घटना के बाद से इस मौत की चर्चा जोरों पर है कि आखिर दोनों को एक साथ हार्ट अटैक क्यों आया।

सुहागरात के वक्त दोनों की मौत!

दरअसल 30 मई को 22 वर्षीय सुंदर की शादी 20 वर्षीय पुष्पा से हुई थी, 31 मई को दोनों की सुहागरात के वक्त मौत हो गई थी। अगली सुबह जब वह काफी देर तक नहीं निकला तो परिजनों ने उसे मृत पाया। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को भी दी गई। दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले और न ही दोनों को कोई बीमारी थी। पिछले कुछ समय में भी उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई थी।

मौत का कारण हार्ट अटैक

हालांकि, पुलिस को नवविवाहित जोड़े द्वारा उल्टी के कुछ अवशेष जरूर मिले। इसके बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। बड़ा सवाल यह है कि ऐसा दुखद संयोग कैसे हो गया कि दूल्हा-दुल्हन की एक साथ मौत हो गई। दोनों मृत पाए गए।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts