spot_img
शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Venezuela Earthquake के 8 दिन बाद हुआ एक चमत्कार,गहरे मलबे से जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड

Venezuela Earthquake Rescue: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। भूकंप के आठ दिन बाद एक नौ मंजिला इमारत के मलबे में दबे सिक्योरिटी गार्ड को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। राहत एवं बचाव दल की इस सफलता को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

29 फीट मलबे के नीचे दबा था शख्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस ला गुएरा स्थित एक शॉपिंग मॉल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। भूकंप के दौरान मॉल की पार्किंग का हिस्सा ढह गया और वह लगभग 29 फीट गहरे मलबे के नीचे दब गए।

स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय बचाव दलों ने लगातार कई दिनों तक अभियान चलाया और आखिरकार गुरुवार को उन्हें जीवित बाहर निकालने में सफलता हासिल की।

70 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

चिली की फायर ब्रिगेड और वेनेजुएला की बचाव टीमों ने संयुक्त रूप से इस कठिन अभियान को अंजाम दिया। मलबे तक सुरक्षित पहुंच बनाने और गिल को बाहर निकालने में करीब 70 घंटे का समय लगा।

रेड क्रॉस के पैरामेडिक लुइस रोड्रिगेज के अनुसार, जब गिल को मलबे से निकाला गया तब वह होश में थे और उनकी हालत स्थिर थी। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पत्नी ने खो दी थी उम्मीद

गिल की पत्नी गुसविमार गोंजालेस को पहले लगा था कि उनके पति की मलबे में दबने से मौत हो चुकी होगी। लेकिन जब उन्हें उनके जीवित मिलने की खबर मिली तो उनके लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके पति ने एक सच्चे हीरो की तरह हिम्मत नहीं हारी और कठिन परिस्थितियों में भी जीवन के लिए संघर्ष करते रहे।

दुनिया भर में हो रही सराहना

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की दुनियाभर में सराहना हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने लंबे समय तक मलबे में दबे रहने के बावजूद किसी व्यक्ति का जीवित बचना बेहद दुर्लभ घटना है। बचाव दलों की सतर्कता, धैर्य और समन्वित प्रयासों ने एक अनमोल जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts