spot_img
मंगलवार, अगस्त 25, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Uttar Pradesh: चंदौली में हुआ दर्दनाक हादसा, नहर में डूबी 4 साल की बहन को बचाने में गयी भाई की जान

Uttar Pradesh के चंदौली जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में स्कूल से घर लौट रहे सगे भाई-बहन की बड़ी गंगा नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी मातम पसरा है।

बहन को नहर में गिरता देख भाई ने लगाई छलांग

मृतकों की पहचान मथेला गांव निवासी गोविंद के बेटे क्षितिज (10) और बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है।क्षितिज गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र था, जबकि उसकी छोटी बहन साक्षी स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में जाती थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार को दोनों भाई-बहन स्कूल से घर लौट रहे थे। गांव के पास बड़ी गंगा नहर के किनारे पहुंचने पर अचानक साक्षी तेज बहाव की चपेट में आकर नहर में गिर गई।बहन को पानी में गिरता देखकर क्षितिज ने उसे बचाने के लिए बिना कुछ सोचे नहर में छलांग लगा दी। लेकिन नहर का बहाव इतना तेज था कि वह भी पानी की चपेट में आ गया। देखते ही देखते दोनों बच्चे पानी में बह गए।

ग्रामीणों ने घंटों की तलाश

दोनों बच्चों के नहर में गिरने की खबर मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को तलाशने के लिए नहर में खोज अभियान शुरू किया।ग्रामीणों ने काफी देर तक आसपास के इलाके में बच्चों की तलाश की। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के अचेत शव नहर में एक पुल के पास बरामद हुए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बच्चों के शव मिलने के बाद परिजन उन्हें तत्काल चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे मथेला गांव में मातम छाया हुआ है।

भाई ने बहन को बचाने की कोशिश में गंवाई जान

इस हादसे में सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि 10 वर्षीय क्षितिज अपनी छोटी बहन साक्षी को बचाने के लिए नहर में उतरा था। लेकिन तेज बहाव के कारण वह खुद भी बह गया।हादसे ने नहरों और तेज बहाव वाले जलस्रोतों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार और ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts