spot_img
शुक्रवार, अगस्त 14, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Kanpur Road Accident: कानपुर में खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौत, इतनी संख्या में हुए घायल;सीएम योगी ने दिए मदद के निर्देश

Kanpur Road Accident:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिवारों से संपर्क कर हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

हादसे में तीन लोगों की मौत

इस सड़क दुर्घटना में नरेश मांझी के आठ वर्षीय बेटे दिलखुश, उनकी 15 वर्षीय बेटी नेहा और हरियाणा के सिरसा निवासी बजरंग की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

10 घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे में अनीशा कुमारी, हिमांशू, केशर भारती, वकील यादव, स्नेहा, सावित्री देवी, रिया, कविता कुमारी, नरेश मांझी और दिलकुश कुमार घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हुआ।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts