spot_img
Friday, May 29, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Charbagh Railway Station Accident: चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, शेड गिरने से तीन यात्री घायल

Railway Accident: राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर बने शेड की टीन अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को मलबे से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुनर्विकास कार्य के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत काम चल रहा है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) की ओर से स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।

इसी परियोजना के तहत पुराने शेड हटाए जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे प्लेटफार्म नंबर 5 के शेड का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद यात्री उसकी चपेट में आ गए।

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

पहले भी गिर चुका है स्टेशन की छत का हिस्सा

यह पहली बार नहीं है जब लखनऊ रेलवे स्टेशन पर इस तरह का हादसा हुआ हो। इससे पहले भी लखनऊ जंक्शन की छत का एक हिस्सा गिर चुका है। हालांकि उस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बाद स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts