spot_img
गुरूवार, जुलाई 9, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

लखनऊ में इंसानियत शर्मसार,नौकरी के नाम पर बुलाया, होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, महिला के आरोपों से मचा हड़कंप

Lucknow New: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आगरा की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर चिनहट इलाके के एक होटल में ले जाया गया, जहां करीब एक महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

काम की तलाश में आई थी लखनऊ

पीड़िता के मुताबिक, वह इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा काम करती है और रोजगार की तलाश में करीब एक महीने पहले लखनऊ आई थी। यहां उसकी एक सहेली ने उसकी मुलाकात चिनहट निवासी अनिल कुमार सिंह से कराई। आरोप है कि अनिल ने अपने गेस्ट हाउस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन उसे दूसरे होटल में ले जाकर बंधक बना लिया।महिला का कहना है कि इस दौरान उसके साथ कई बार रेप किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

देह व्यापार के लिए बनाया दबाव

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि कुछ दिनों बाद आरोपी ने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसकी दो साल की बेटी को भी उससे अलग कर दिया गया ताकि उस पर दबाव बनाया जा सके।दो दिन पहले महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर चिनहट थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सीतापुर के मानपुर क्षेत्र के एक गांव से महिला की दो वर्षीय बेटी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

आरोपी ने लगाए अलग दावे

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि महिला उसकी पहले से परिचित थी और दोनों कुछ समय तक साथ रहे थे। आरोपी का दावा है कि पैसों के विवाद के बाद महिला बच्ची को छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उसने बच्ची को देखभाल के लिए एक अन्य महिला के पास रखवा दिया।हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts