spot_img
Saturday, May 23, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Lucknow News: बीकेटी के तेजस हॉस्पिटल में महिला मरीज से दुराचार, डॉक्टर ने कबूला जुर्म

Uttar Pradesh की राजधानी Lucknow के बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित इन्दौराबाग के तेजस हॉस्पिटल में महिला मरीज से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप अस्पताल संचालक और चिकित्सक विजय कुमार गिरी पर लगा है, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 21 मई को बीकेटी थाने को सूचना मिली थी कि तेजस हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में इलाज के दौरान दुष्कर्म किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आरोपी विजय कुमार गिरी के खिलाफ मुकदमा संख्या 189/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(ई) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) में केस दर्ज किया है। आरोपी मूल रूप से सीतापुर जिले के तम्बौर थाना क्षेत्र के रजनापुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 19 मई को पीड़िता इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी और 21 मई को उपचार के दौरान उसने ओटी कक्ष में दुष्कर्म किया।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए कपड़े

पुलिस ने आरोपी के घटना के समय पहने कपड़ों को भी बरामद कर लिया है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

किराए के भवन में चल रहा था अस्पताल

जांच में सामने आया कि तेजस हॉस्पिटल किराए के भवन में संचालित किया जा रहा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बीकेटी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सबूत जुटाए गए और आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts