spot_img
Thursday, May 21, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Lucknow पहुंचीं पद्मिनी कोल्हापुरे ने महिलाओं की सेहत को लेकर कही ये बातें

Lucknow News:  Bollywood अभिनेत्री Padmini Kolhapure बुधवार को King George’s Medical University में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सेहत, मानसिक खुशी और आत्म-देखभाल को लेकर खुलकर बातचीत की। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट से खास बातचीत में पद्मिनी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को खुश और मानसिक रूप से मजबूत रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं अक्सर परिवार और घर की जिम्मेदारियों को खुद से पहले रखती हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि महिलाएं अपनी सेहत और खुशी को भी प्राथमिकता दें। पद्मिनी ने कहा, “अगर इंटरनल हैप्पीनेस होगी तो इंसान खुद को हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस करेगा। महिलाएं परिवार का ध्यान रखती हैं, लेकिन उन्हें अपने बारे में भी सोचना चाहिए।”

योग और मेडिटेशन को बताया जरूरी

पद्मिनी कोल्हापुरे ने महिलाओं को नियमित रूप से योग और मेडिटेशन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान न केवल शरीर को फिट रखते हैं बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते हैं। उनके मुताबिक, फिट और सकारात्मक रहने के लिए मानसिक शांति बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं पर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं, ऐसे में उन्हें अपने लिए समय निकालना चाहिए। स्वस्थ शरीर और शांत मन ही जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

लखनऊ की तारीफ में कही ये बात

लखनऊ दौरे को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें यह शहर हमेशा से बेहद पसंद रहा है। उन्होंने कहा, “लखनऊ काफी डेवलप्ड और खुला शहर है। यहां का माहौल मुंबई से काफी अलग और सुकून देने वाला लगता है। यहां का पहनावा, तहजीब और खाना मुझे बहुत पसंद है।”

पद्मिनी ने बताया कि वह केजीएमयू में ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स से जुड़े कार्यक्रम में पहले भी कई बार आ चुकी हैं। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े डॉक्टरों और आयोजकों की भी जमकर तारीफ की।

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता को बताया जरूरी

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते जांच और जागरूकता से इस बीमारी को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर उनके इस कार्यक्रम में आने से समाज में थोड़ा भी सकारात्मक बदलाव आता है तो यह उनके लिए खुशी की बात होगी।

आशा भोसले को याद कर हुईं भावुक

बातचीत के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरे ने Asha Bhosle को याद करते हुए भावुक बातें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि आशा ताई की यादें आज भी उनके दिल में जिंदा हैं। पद्मिनी ने बताया कि हाल ही में आशा भोसले ने उन्हें एक ब्लू साड़ी दी थी, जिसे पहनकर जब वह एक शो में गईं तो उनसे जुड़ी कई बातें याद आ गईं।

उन्होंने कहा, “उनके साथ बिताए पल, गणेश चतुर्थी की मुलाकातें और फिल्मों के गाने आज भी याद आते हैं। ऐसा लगता है कि उनकी मौजूदगी अब भी हमारे आसपास है।”

जल्द बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी

वर्कफ्रंट को लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया कि वह जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कई नए प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं और आने वाले समय में दर्शकों को उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts