spot_img
Sunday, June 21, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

बिहार में दबंगई की हद: रास्ता रोकने से मना करने पर दुकानदार के भाई का फोड़ा सिर, CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दुकानदार को अपनी दुकान के सामने रखे गए भारी पाइप का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने दुकानदार और उसके परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुकान के सामने पाइप रखने से शुरू हुआ विवाद

पीड़ित दुकानदार अभि बंसल के अनुसार, रविवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के सामने बड़े-बड़े पाइप रख दिए गए थे, जिससे आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। इसका असर न केवल उनकी दुकान पर पड़ा बल्कि आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जब अभि बंसल ने सार्वजनिक रास्ते पर पाइप रखने का विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ लोग विवाद करने लगे और देखते ही देखते घटना हिंसक झड़प में बदल गई।

लोहे की रॉड से हमला, भाई का फटा सिर

शिकायत के मुताबिक, मुख्य आरोपित मिशेल कुमार उर्फ मोनू और उसके भाई मनीष कुमार अपने साथ 8 से 10 अन्य युवकों को लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले के दौरान अभि बंसल के भाई राज बंसल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों का बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts