spot_img
गुरूवार, जुलाई 9, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Road Accident: प्रतापगढ़ में पिकअप से टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

 Road Accident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गोंडा जिले के रहने वाले भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उनका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रानीगंज चौराहे के पास उस समय हुआ, जब उनकी वैगनार कार सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के मनकापुर कस्बे निवासी 29 वर्षीय प्रिया उर्फ रोली सोनी, उनके 26 वर्षीय भाई आकाश उर्फ मोनू सोनी और रिश्तेदार मोहित सोनी कार से जौनपुर जिले के बादशाहपुर स्थित एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रात करीब 12:30 बजे रानीगंज चौराहे के पास उनकी कार की पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई।

ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर रानीगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्रिया और आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित सोनी का इलाज जारी है। हादसे में पिकअप चालक और उसके खलासी को भी मामूली चोटें आई हैं।

झपकी आने की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में कार चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

रानीगंज थाना प्रभारी वीके सत्यार्थी ने बताया कि मृतक भाई-बहन के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल चालक का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts