spot_img
Saturday, March 28, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Noida International Airport :जेवर एयरपोर्ट से बदलेगी NCR की तस्वीर, आज होगा उद्घाटन

Noida International Airport inauguration:उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा किया जाएगा। सुबह करीब 11:30 बजे पीएम एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन

उद्घाटन समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SPG के नेतृत्व में CISF, PAC, RAF और ATS के जवान तैनात किए गए हैं। करीब 5,000 पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। पूरे क्षेत्र को रेड ज़ोन घोषित कर दिया गया है और एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है।
CCTV निगरानी के लिए कंट्रोल रूम और पुलिस हेल्प डेस्क भी पूरी तरह काम करने लगे हैं। शुक्रवार को सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल भी की गई।

एशिया का बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह एशिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है, जो भारत के एविएशन सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि है।

एयरपोर्ट की प्रमुख खूबियां

इस एयरपोर्ट की शुरुआती यात्री क्षमता 12 मिलियन प्रति वर्ष रखी गई है, जिसे भविष्य में 70 मिलियन तक बढ़ाया जाएगा। 3,900 मीटर लंबा रनवे बड़े विमानों के संचालन के लिए सक्षम है।
यहां 24 घंटे हर मौसम में उड़ान संचालन के लिए आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और एयरफील्ड लाइटिंग मौजूद है।
कार्गो सुविधा भी मजबूत है, जिसकी शुरुआती क्षमता 2.5 लाख मीट्रिक टन है और इसे 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी और पर्यावरण पर जोर

यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़े इस एयरपोर्ट को सड़क, रेल और मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा गया है। यह पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है, जिसमें ऊर्जा-कुशल तकनीक और भारतीय सांस्कृतिक वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है।
NCR के विकास को मिलेगी रफ्तारनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली के एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करेगा और उत्तर प्रदेश समेत पूरे NCR क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देगा। यह प्रोजेक्ट देश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक बड़ी छलांग माना जा रहा है

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts