spot_img
सोमवार, अगस्त 24, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

UP IAS Officers Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों के तबादले, आइये जाने लिस्ट

UP IAS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में देर रात बड़ा फेरबदल देखने को मिला। राज्य सरकार ने 17 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस पूरी सूची में सबसे ज्यादा चर्चा मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की रही, जिन्हें उनके मूल कैडर के लिए रिलीव कर दिया गया है।

आंजनेय सिंह को केंद्र से लगातार सात बार सेवा विस्तार मिला था, लेकिन इस बार आठवीं बार एक्सटेंशन को मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद यूपी में उनकी लंबी प्रशासनिक पारी समाप्त हो गई।

रामपुर से मुरादाबाद तक चर्चा में रहे आंजनेय सिंह

मूल रूप से सिक्किम कैडर के IAS अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह डेप्युटेशन पर उत्तर प्रदेश आए थे। रामपुर के जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने खास पहचान बनाई।

आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों में उनकी सख्त कार्रवाई के चलते वह लंबे समय तक चर्चा में रहे। प्रशासन में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें लगातार सात बार सेवा विस्तार दिया गया।

हालांकि, इस बार एक्सटेंशन नहीं मिलने के बाद वह छुट्टी पर चले गए थे। अब राज्य सरकार ने उन्हें उनके मूल कैडर के लिए रिलीव कर दिया है।

संगीता सिंह को मिली मुरादाबाद की जिम्मेदारी

आंजनेय कुमार सिंह की जगह अब संगीता सिंह मुरादाबाद की मंडलायुक्त होंगी। वह इससे पहले अलीगढ़ की मंडलायुक्त के पद पर तैनात थीं।

वहीं, राजस्व परिषद प्रयागराज में न्यायिक सदस्य सोम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का मंडलायुक्त बनाया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

सरकार के तबादला आदेश में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • गौरी शंकर प्रियदर्शी — महानिदेशक, आयुष विभाग और राष्ट्रीय आयुष मिशन का अतिरिक्त प्रभार
  • दीपा चौधरी — प्रशासनिक सदस्य, राजस्व परिषद
  • प्रमोद कुमार उपाध्याय — आयुक्त, ग्राम्य विकास
  • मासूम अली सरवर — प्रबंध निदेशक, जल निगम (नगरीय) और अमृत योजना का प्रभार
  • डॉ. राज शेखर — सचिव, नियोजन विभाग
  • योगेश कुमार — प्रबंध निदेशक, जल निगम (ग्रामीण)
  • कुमार प्रशांत — आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता विभाग
  • गुरुत्ता श्रीनिवासुलु — सचिव, राज्य सूचना आयोग
  • अमृत पाल कौर — संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ

तीन दिन पहले IPS अधिकारियों का भी हुआ था तबादला

उत्तर प्रदेश में यह प्रशासनिक फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब तीन दिन पहले ही पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया था।

21 अगस्त की रात सरकार ने 9 IPS अधिकारियों का तबादला करते हुए सात जिलों के SP और SSP बदले थे। संभल के SP केके बिश्नोई को बिजनौर भेजा गया था, जबकि विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसके अलावा मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर समेत कई जिलों में भी नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती हुई थी।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts