spot_img
गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

UP Electricity Connection: यूपी में घर बैठे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, जानें ऑनलाइन आवेदन से लगने तक पूरी प्रक्रिया

UP Electricity Connection: उत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अब उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने नई बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। उपभोक्ता घर बैठे झटपट पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, बिजली लोड और क्षेत्र से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। आवेदन स्वीकार होने के बाद तय प्रक्रिया पूरी करके उपभोक्ता के परिसर में मीटर लगाया जाता है।

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?

नए घरेलू या कमर्शियल कनेक्शन के लिए पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे। पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस इस्तेमाल किया जा सकता है। संपत्ति से जुड़े प्रमाण के तौर पर रजिस्ट्री, अलॉटमेंट लेटर या हाउस टैक्स की रसीद मांगी जा सकती है।

किराए के मकान या दुकान के लिए रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक की NOC की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और चालू मोबाइल नंबर भी जरूरी है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले UPPCL के झटपट पोर्टल पर जाकर New Registration विकल्प चुनना होगा। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद लॉगिन करके Apply for New Connection फॉर्म भरें।

आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आवश्यक लोड (kW) और शहरी या ग्रामीण क्षेत्र का सही विकल्प चुनना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करके आवेदन सबमिट करें।

कितनी है फीस और कब लगेगा मीटर?

आवेदन जमा करने के बाद ऑनलाइन भुगतान करना होगा। दी गई जानकारी के मुताबिक APL श्रेणी के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपये और BPL आवेदकों के लिए 10 रुपये है। साइट वेरिफिकेशन के बाद लागू नियमों के अनुसार सिक्योरिटी और लाइन चार्ज समेत अन्य शुल्क जमा करना पड़ सकता है।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद महानगरों में करीब 7 दिन, अन्य शहरी क्षेत्रों में 15 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 30 दिन में मीटर लगाए जाने का प्रावधान बताया गया है। किसी परेशानी पर 1912 हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts