spot_img
सोमवार, अगस्त 10, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Uttar Pradesh में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, 11 से 14 अगस्त तक कविता और कला के ज़रिये युवाओं का मिलेगा संदेश

Uttar Pradesh: स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तर प्रदेश में युवाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच देने के उद्देश्य से ‘रंग दे बसंती’ अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत 11 से 14 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कविता, कला, संगीत और संवाद के जरिए युवा अपनी बात रखेंगे।

अभियान को #RangDeBasanti और #WohDarBhoolnaNahi थीम के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य डर और दबाव की संस्कृति को नकारते हुए युवाओं को सकारात्मक तरीके से अपनी आवाज उठाने का अवसर देना है।

‘बंदूक की जगह ब्रश, डर की जगह डायलॉग’

युवा संगठन के मुताबिक अभियान की मूल भावना ‘बंदूक की जगह ब्रश, डर की जगह डायलॉग’ है। इसके जरिए सड़क पर भीड़ जुटाने के बजाय कला, रचनात्मकता और संवाद को सामाजिक संदेश का माध्यम बनाया जाएगा।

11 अगस्त को प्रयागराज से शुरुआत

अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को प्रयागराज से होगी। विश्वविद्यालय परिसर में युवा कवि कविता पाठ के जरिए आपराधिक संस्कृति और कथित माफिया राज के खिलाफ रचनात्मक संदेश देंगे।

इसके बाद 12 अगस्त को लखनऊ में ग्रैफिटी वॉल का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय कलाकार सार्वजनिक भित्ति चित्रों की लाइव पेंटिंग के जरिए अपराध और उसके सामाजिक प्रभाव को अपनी कला में प्रदर्शित करेंगे।

मुजफ्फरनगर में कॉमिक और संवाद कार्यक्रम

13 अगस्त को मुजफ्फरनगर में कॉमिक वितरण और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांप्रदायिक सद्भाव पर आधारित कॉमिक युवाओं के बीच वितरित की जाएगी और स्कूलों में संवाद सत्र आयोजित होंगे।

14 अगस्त को लॉन्च होगा ‘डर से आजादी’

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त को अभियान का गीत ‘डर से आजादी’ प्रदेश स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ रैप, संगीत और डिजिटल कला से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

आयोजकों के अनुसार, अभियान का मकसद युवाओं को डर और दबाव से बाहर निकलकर रचनात्मक तरीकों से अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करना है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts