spot_img
Sunday, June 21, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन बसों की टक्कर में युवक की मौत

Uttar Pradesh Road Accident: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गुरुवार सुबह बारिश के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे अयोध्या की तरफ जा रहे वाहनों की रफ्तार अचानक थम गई। बताया जा रहा है कि आगे चल रही एक डीसीएम ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके पीछे चल रही तीन डबल डेकर बसें समय पर नहीं रुक सकीं और एक-दूसरे से टकरा गईं।

हादसा इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में बस्ती जिले के रहने वाले विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आशीष, आजाद, संजय और अजमेर अली समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

स्कूल वैन और पिकअप में जोरदार टक्कर

दूसरा हादसा बाराबंकी जिले के सूरतगंज इलाके में हुआ। गुरुवार सुबह गुरु कृपा पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। यह वैन सुलतानापुर गांव से बच्चों को लेकर निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चालक नया था और वह गाड़ी पर ठीक से नियंत्रण नहीं रख पाया।

सूरतगंज-सुढ़ियामऊ मार्ग पर तेलवाय गांव के पास सामने से आ रही दूध सप्लाई करने वाली पिकअप से वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा पिकअप में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने बचाई बच्चों की जान

हादसे के बाद ग्रामीणों ने काफी मेहनत करके बच्चों और चालक को वैन से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर शेख रिजवान ने प्राथमिक इलाज के बाद चालक समेत पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।डॉक्टरों के मुताबिक कई बच्चों के पैरों में फ्रैक्चर आया है। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल स्टाफ और बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में स्कूल वाहनों की लापरवाही पहले भी कई हादसों की वजह बन चुकी है। लोगों का आरोप है कि कई स्कूल बिना प्रशिक्षित चालकों से बच्चों की गाड़ियां चलवा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन और स्कूल प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts