spot_img
Thursday, June 11, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

वाराणसी-भदोही मार्ग पर स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Varanasi के कपसेठी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नेवादा गांव के सामने वाराणसी-भदोही मार्ग पर हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में लगभग 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कपसेठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार भेजा गया।

हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर

चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान अभिषेक कुमार शर्मा पुत्र सतेंद्र कुमार उर्फ गामा शर्मा निवासी ऊपरवार, थाना कपसेठी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार अभिषेक किसी काम से अपने घर से कपसेठी थाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेवादा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

युवक की बहन ने पुलिस पर लगाए आरोप

घटना के बाद युवक की बहन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस उनके भाई को जबरन थाने बुलाकर परेशान कर रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

हालांकि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts