spot_img
शनिवार, अगस्त 29, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल, भाई ने दो बहनों को मारी गोली,जीजा अस्पताल में भर्ती

Uttrakhand News: उत्तराखंड के रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी दोनों बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में बहनों का जीजा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपी भाई विक्की को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी दोनों बहनों के व्यवहार से नाराज था। इसी पारिवारिक विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

दोस्त के अंतिम संस्कार से लौटकर पहुंचा रुड़की

बताया जा रहा है कि विक्की मंगलवार दोपहर अपने एक दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। अंतिम संस्कार के बाद वह बाइक से रुड़की पहुंचा। इसके बाद वह गणेशपुर सेक्टर रोड स्थित अपनी बड़ी बहन संगीता के पास गया।

पुलिस के मुताबिक, यहां किसी पारिवारिक विवाद को लेकर बहस हुई और विक्की ने संगीता तथा उसके पति संदीप पर गोली चला दी। गोली लगने से संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद आरोपी आजादनगर चौक पहुंचा, जहां उसने अपनी दूसरी बहन पुष्पा को भी गोली मार दी। पुष्पा की भी मौके पर मौत हो गई।

करीब 10 मिनट में दो किलोमीटर का सफर

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूरी वारदात को करीब दस मिनट के अंदर अंजाम दिया। इस दौरान उसने लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय की और दोनों बहनों को निशाना बनाया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया, लेकिन देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी बहन संगीता के बेटे अर्जुन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के पिता और दो अन्य रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पहले भी विवादों में रहा है आरोपी

जांच में यह बात भी सामने आई है कि विक्की का नाम पहले पेपर लीक मामले में सामने आ चुका है और वह जेल भी जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह खेती-बाड़ी के साथ रुड़की में एसएससी कोचिंग सेंटर चलाता था।

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और बहनों के व्यवहार को लेकर आरोपी की नाराजगी सामने आई है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts