Auto News: दिवाली का त्योहार खुशियों और नई शुरुआत का मौका लेकर आता है। अगर आप भी इस दिवाली अपने घर नई कार लाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Hyundai ने फेस्टिव सीजन के मौके पर अपनी कई पॉपुलर कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर पेश किए हैं। कंपनी की ओर से Hyundai Creta, Verna, Alcazar, Grand i10 Nios और Exter जैसी गाड़ियों पर आकर्षक छूट दी जा रही है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहक अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
Hyundai Creta N Line पर सबसे बड़ी छूट
हुंडई की लोकप्रिय एसयूवी Creta N Line खरीदने वालों के लिए इस बार शानदार मौका है। कंपनी इसके सभी वेरिएंट्स पर 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, स्टैंडर्ड Hyundai Creta के पेट्रोल वेरिएंट पर 1.10 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। पेट्रोल CVT वेरिएंट पर 1 लाख रुपये और बेस E पेट्रोल वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसके डीजल वेरिएंट पर 5,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है।
Creta Electric और Verna पर भी शानदार ऑफर
इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर है। Hyundai Creta Electric के Smart (O) LR HC और Excellence LR HC वेरिएंट पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अन्य वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
Alcazar से लेकर Grand i10 Nios तक पर छूट
7-सीटर एसयूवी पसंद करने वालों के लिए Hyundai Alcazar के पेट्रोल वेरिएंट पर 90,000 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है।
इसके अलावा Grand i10 Nios के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर 73,000 रुपये, CNG वेरिएंट पर 68,000 रुपये और Era पेट्रोल पर 23,000 रुपये तक की बचत का मौका है।
i20, Exter और Aura पर भी मिल रहा फायदा
Hyundai i20 और i20 N Line के Era MT वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी मॉडल्स पर 63,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Era MT पर 23,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा।
वहीं, Hyundai Exter के पुराने मॉडल पर 53,000 रुपये और नए मॉडल (HX2 को छोड़कर) पर 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। Aura के चुनिंदा CNG वेरिएंट पर 35,000 रुपये और पेट्रोल वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बात
ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी डिस्काउंट ऑफर वेरिएंट, स्टॉक और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Hyundai डीलर से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर लें। सही ऑफर और उपलब्धता की पुष्टि करने के बाद ही बुकिंग करें।

