Auto News:आजकल भारतीय परिवारों में बड़ी और आरामदायक गाड़ियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर 7-सीटर कारें लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। वजह साफ है,ज्यादा स्पेस, आरामदायक सफर और फैमिली के साथ लंबी यात्राओं में सुविधा। FY2026 में MUV सेगमेंट की बिक्री 4.79 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल के मुकाबले 7.3% ज्यादा है।
क्यों सबको पसंद आ रही है Maruti Suzuki Ertiga?
अगर एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, तो वो है Maruti Suzuki Ertiga। पिछले 12 महीनों में करीब 2 लाख लोगों ने इसे खरीदा। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि कई परिवारों की जरूरत का भरोसेमंद साथी बन चुकी है। इसकी कीमत 8.80 लाख से शुरू होती है और माइलेज भी शानदार CNG में करीब 26 km/kg तक।
बाकी कारों ने भी दिखाई ताकत
इस रेस में दूसरे नंबर पर Toyota Innova Hycross और Toyota Innova Crysta रही। ये गाड़ियां अपनी मजबूती और प्रीमियम फील के लिए जानी जाती हैं।तीसरे नंबर पर Kia Carens ने शानदार प्रदर्शन किया। इसकी बिक्री में करीब 19% की बढ़ोतरी हुई, जो बताता है, कि लोग नई और फीचर-लोडेड गाड़ियों को भी पसंद कर रहे हैं।
मिड रेंज में भी अच्छी टक्कर
Maruti Suzuki XL6 और Renault Triber जैसे मॉडल्स भी पीछे नहीं रहे। खासकर ट्राइबर ने 26% की ग्रोथ दिखाकर साबित किया कि बजट सेगमेंट में भी दमदार ऑप्शन मौजूद हैं।इसके अलावा Toyota Rumion और Maruti Suzuki Invicto ने भी अपनी जगह बनाए रखी, हालांकि इनविक्टो की बिक्री में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।
लग्जरी सेगमेंट की अलग कहानी
लिस्ट में सबसे नीचे Toyota Vellfire रही, लेकिन इसकी कहानी अलग है। यह एक लग्जरी कार है, जिसकी कीमत ज्यादा होने के कारण हर कोई इसे नहीं खरीद पाता। फिर भी इसकी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, जो प्रीमियम ग्राहकों की बढ़ती रुचि को दिखाती है।
आखिर क्यों आगे है अर्टिगा?
Maruti Suzuki Ertiga एक बैलेंस्ड पैकेज है। कीमत किफायती, माइलेज अच्छा, मेंटेनेंस आसान और स्पेस भरपूर। यही वजह है कि यह कार हर तरह के भारतीय परिवार के लिए “परफेक्ट 7-सीटर” बन गई है।अगर आप भी एक फैमिली कार लेने का सोच रहे हैं, तो अर्टिगा जैसी गाड़ियां आपके लिए एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल विकल्प हो सकती हैं।









