TFT डिस्प्ले से लेकर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी तक
नई Hero Xtreme 125R Stealth Edition का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले है। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद राइडर को बाइक की स्क्रीन पर आने वाले कॉल और SMS के अलर्ट मिल सकते हैं।
इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी दी गई है। यानी रास्ता देखने के लिए बार-बार मोबाइल निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा राइडर स्क्रीन के जरिए म्यूजिक भी कंट्रोल कर सकता है।
बाइक में TPMS यानी टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह फीचर टायर में हवा के दबाव पर नजर रखने में मदद करता है। अगर टायर का प्रेशर कम होता है तो सिस्टम अलर्ट देता है।
ब्लैक कलर में मिलेगा दमदार स्पोर्टी लुक
Hero ने इस नए मॉडल को मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया है। इसके साथ पर्ल रेड एक्सेंट दिए गए हैं, जो बाइक को ज्यादा आकर्षक और स्पोर्टी बनाते हैं। इसके अलॉय व्हील्स को भी खास फिनिश दी गई है।
कंपनी ने बाइक के मूल डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। हालांकि, नया कलर कॉम्बिनेशन इसे पुराने मॉडल से अलग पहचान देता है।
इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसी
इंजन की बात करें तो नए Stealth Edition में 124.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इस बार मुख्य फोकस नए फीचर्स और लुक पर रखा गया है।
सेफ्टी के लिए ABS और तीन राइडिंग मोड
बाइक में डुअल-चैनल ABS और तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इनमें रेन, रोड और स्पोर्ट मोड शामिल हैं। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया गया है।
TVS Raider और Pulsar NS125 से होगी टक्कर
भारतीय बाजार में Hero Xtreme 125R Stealth Edition का मुकाबला TVS Raider 125 और Bajaj Pulsar NS125 जैसी बाइक्स से होगा।
कुल मिलाकर, नई Xtreme 125R उन लोगों को आकर्षित कर सकती है, जिन्हें स्पोर्टी लुक के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी भी चाहिए। हालांकि, इसकी कीमत को देखते हुए ग्राहकों के लिए दूसरे विकल्पों से तुलना करना भी जरूरी होगा।

