spot_img
Saturday, May 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Sikkim Statehood Day 2026: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले-“विकास का आदर्श है सिक्किम”

Sikkim Statehood Day 2026: सिक्किम के 51वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

सिक्किम 16 मई 1975 को आधिकारिक रूप से भारत का 22वां राज्य बना था। तब से लेकर अब तक राज्य ने पर्यटन, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने बताया सतत विकास का मॉडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सिक्किम अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता उसे सतत विकास का आदर्श मॉडल बनाती है। राष्ट्रपति ने सिक्किम के लोगों की सादगी, गर्मजोशी और सद्भावना की भी सराहना की।

पीएम मोदी बोले- देश के विकास में अहम योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिक्किम वासियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत के विकास में सिक्किम का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने हाल ही में राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के लोगों का स्नेह और आत्मीयता उनकी यादों का हिस्सा बनी रहेगी। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार आगे भी सिक्किम के विकास में पूरा सहयोग करती रहेगी।

नेताओं ने की जैविक खेती और पर्यटन की सराहना

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिक्किम को देश का पहला पूर्ण जैविक राज्य बताते हुए उसकी जैव विविधता और स्वच्छता की प्रशंसा की। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सिक्किम ने पर्वतीय पर्यटन को नई पहचान दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर की तारीफ करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सिक्किम को भाईचारे और विकास का प्रतीक बताया।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts