spot_img
शनिवार, अगस्त 15, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Odisha में मौत का सफर, खाई में गिरी बस, 32 यात्री घायल!

Odisha Bus Accident : ओडिशा के कंधमाल जिले (Kandhmal) में भीषण हादसा हो गया। दरअसल यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस खाई में गिर गई। हादसे में 32 लोग घायल हो गए। बता दें कि यह बस पश्चिम बंगाल से आ रही थी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को कंधमाल में एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने से 32 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना ब्राह्मणीगांव पुलिस (Odisha news) थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की मदद से यात्रियों का बचाव अभियान शुरू किया है।

घायलों को बचाने के लिए ब्राह्मणीगांव और दरिंगबाड़ी की पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची। पर्यटक बस पश्चिम बंगाल की थी।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts