spot_img
Wednesday, March 25, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Rajasthan News: प्यार, झगड़ा और फिर कत्ल: पति ने रचाई दिल दहलाने वाली साज़िश

Rajasthan News : शादी के बाद तो अक्सर पति पत्नी का झगड़ा होते हुए सुना है पर ख़ुद पसंद की की गई शादी और इतने साल बिताने कि बाद अपनी ही पत्नी से इतनी नफ़रत की उसकी इतनी बेरहमी से जान ले लें उसका ही पति।कुछ ऐसा ही हुआ है,राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भिवाड़ी पुलिस को गोधान की पहाड़ियों में एक अज्ञात महिला का लहूलुहान शव मिलने की सूचना मिली।जांच कि बाद पता चला की पति ही क़ातिल है। पत्नी को घुमाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी।पुलिस जांच में आरोपी ने जुर्म कबूला और बताया कि किस तरह से उसने पत्नी को मारने की साजिश रची थी।जबकि उसकी पत्नी तीन महीने की गर्भवती थी, जिससे मामला और भी दर्दनाक हो गया है।

पहाड़ी पर मिली लाश से खुला राज

भिवाड़ी पुलिस को गोधान की पहाड़ियों में एक अज्ञात महिला का लहूलुहान शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। महिला का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था, जिससे साफ था कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। जांच के बाद मृतका की पहचान मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली गुलफ्सा के रूप में हुई।

प्यार से शादी, फिर रिश्ते में दरार

पुलिस जांच में सामने आया कि गुलफ्सा और उसके पति नदीम की मुलाकात हैदराबाद में नौकरी के दौरान हुई थी। दोनों ने करीब 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे और मामला गंभीर होता चला गया।

आरोपी पति ने कबूला जुर्म

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी नदीम ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान हो चुका था। उसके अनुसार गुलफ्सा की तबीयत अक्सर खराब रहती थी—रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हो चुका था और टीबी का इलाज भी चल रहा था। इन सबके खर्च और घरेलू विवादों से वह तनाव में था।नदीम ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी जिद्दी थी और अपनी बात मनवाने पर अड़ी रहती थी। ईद के दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने हत्या की योजना बना डाली। वह गुलफ्सा को घुमाने के बहाने पहाड़ी पर ले गया और वहां पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

दो जिंदगियों का अंत

इस घटना ने मामले को और भी दर्दनाक बना दिया, क्योंकि गुलफ्सा तीन महीने की गर्भवती थी। यानी इस हत्या में एक नहीं, बल्कि दो जिंदगियां खत्म हो गईं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts