spot_img
Friday, May 15, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Delhi Gang Rape पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- ‘इन दरिंदों को लाइन से फांसी दो’

Delhi के रानी बाग इलाके में खड़ी एक स्लिपर बस में लड़की के साथ कथित गैंगरेप की घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। टीवी अभिनेत्री Devoleena Bhattacharjee ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

देवोलीना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट रीशेयर किया, जिसमें बस की तस्वीर और निर्भया कांड के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन की तस्वीर दिखाई गई थी। पोस्ट में लिखा था, “फिर एक निर्भया… 14 साल बीत गए, कुछ नहीं बदला।”

इस पोस्ट को साझा करते हुए देवोलीना ने लंबा नोट लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

‘दरिंदों को फांसी देने की जरूरत’

अभिनेत्री ने लिखा कि अब अपराधियों को गिरफ्तारी का भी डर नहीं रह गया है, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि बाद में जमानत मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनकर रह गई है।

देवोलीना ने सख्त शब्दों में कहा कि यदि सच में ऐसे अपराध रोकने हैं तो दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

लोगों से भी पूछे सवाल

अपने पोस्ट में अभिनेत्री ने समाज और लोगों की सोच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग धर्म और दूसरे मुद्दों पर तो बहस करते हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले दरिंदों के खिलाफ एकजुट नजर नहीं आते।

उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी घटनाओं को केवल खबर की तरह न देखें, बल्कि यह सोचें कि अगर पीड़िता उनके परिवार की सदस्य होती तो उनका दर्द कैसा होता।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts