spot_img
Wednesday, April 1, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

बिजनेस पर गैस संकट का गहरा वार, ‘ख़ुशामदीद’ बंद कर इस इन्फ्लुएंसर ने लिया बड़ा फैसला

Delhi News:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टीवी स्टार परिवार से ताल्लुक रखने वाली सबा इब्राहिम ने अपने रेस्टोरेंट “ख़ुशामदीद” को अचानक अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। यह खबर सामने आते ही उनके फैंस के बीच हलचल मच गई। सबा, जो दीपिका कक्कड़ की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन हैं, अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए लाइफ अपडेट शेयर करती रहती हैं।

अस्थायी है फैसला, वापसी की तैयारी जारी

सबा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में साफ किया कि यह कदम स्थायी नहीं बल्कि अस्थायी है। उनका कहना है कि वह अपने रेस्टोरेंट को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय लेना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वे चाहती हैं कि जब “कुशामदीद” दोबारा खुले तो ग्राहकों को पहले से ज्यादा अच्छी सर्विस और अनुभव मिले।उनके इस फैसले में उनके पति का भी पूरा समर्थन है। दोनों मिलकर रेस्टोरेंट की प्लानिंग, मैनेजमेंट और क्वालिटी को सुधारने पर काम करना चाहते हैं।

गैस की कमी बनी सबसे बड़ी वजह

सबा ने खुलकर बताया कि गैस की कमी उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गई थी। रेस्टोरेंट का काम सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो रहा था, जिससे रोजमर्रा के ऑपरेशन प्रभावित हो रहे थे। इसी कारण उन्हें यह कठिन निर्णय लेना पड़ा।इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि रेस्टोरेंट के इंटीरियर और सेटअप में कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस हो रही थी। ऐसे में उन्होंने सोचा कि जब तक गैस की समस्या हल नहीं होती और रेनोवेशन पूरा नहीं हो जाता तब तक रेस्टोरेंट को बंद रखना ही बेहतर होगा।

नुकसान का अंदेशा, लेकिन उम्मीद बरकरार

सबा ने यह भी स्वीकार किया कि इस फैसले से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। रेस्टोरेंट बंद रहने से कमाई पर असर पड़ेगा, साथ ही रेनोवेशन का खर्च भी अलग से जुड़ जाएगा। बावजूद इसके वह इसे एक निवेश की तरह देख रही हैं ताकि भविष्य में बेहतर रिजल्ट मिल सके।फैंस ने भी सोशल मीडिया पर सबा को भरपूर सपोर्ट दिया है और उनके जल्द वापसी की उम्मीद जताई है। अब सभी को इंतजार है कि “ख़ुशामदीद” कब दोबारा खुलेगा और किस नए अंदाज में ग्राहकों का स्वागत करेगा।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts