spot_img
रविवार, अगस्त 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून, 17-18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में बरसेंगे बादल

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त को कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 अगस्त को बारिश का दायरा और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

17 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 17 अगस्त को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल समेत उत्तरी हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कामों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

18 अगस्त को और तेज होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त को बारिश की गतिविधियां और तेज होने के साथ-साथ ज्यादा व्यापक हो सकती हैं। पंचकूला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक की भी चेतावनी जारी की गई है।

इस दिन चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत हरियाणा के बड़े हिस्से में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

बारिश के लिए मौसम बना अनुकूल

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके कारण प्रदेश में बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

वहीं, मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, बरेली, लखनऊ और जमशेदपुर से गुजरते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र तक पहुंच रही है। इन मौसमी सिस्टम के असर से हरियाणा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts