spot_img
बुधवार, सितम्बर 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Rinku Singh और Priya Saroj 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में लेंगे सात फेरे, तारीख और वेन्यू हुआ फाइनल

Entertainment News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेंगे। प्रिया सरोज के पिता और केराकत से विधायक तूफानी सरोज ने शादी की तारीख और स्थान तय होने की पुष्टि की है।

दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी का कार्यक्रम तय किया गया है। तारीख और वेन्यू फाइनल होने के साथ ही दोनों परिवारों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

लखनऊ में ही हुई थी सगाई

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के द सेंट्रम होटल में हुई थी। सगाई के बाद से ही शादी की तारीख और स्थान को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही थीं। अब परिवार की ओर से पुष्टि के बाद तस्वीर साफ हो गई है।

पहले शादी के लिए वाराणसी का नाम सामने आया था, लेकिन अब लखनऊ के रमाडा होटल में समारोह आयोजित किया जाएगा।

क्रिकेट और राजनीति से जुड़े मेहमानों की उम्मीद

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के चर्चित बल्लेबाज हैं, जबकि प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। दोनों की शादी में क्रिकेट और राजनीतिक जगत से जुड़े कई मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है।

अलीगढ़ से टीम इंडिया तक रिंकू का सफर

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आते हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाने के बाद वह खास तौर पर चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में भी जगह बनाई।

प्रिया सरोज जौनपुर के केराकत से विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं। वह मछलीशहर से लोकसभा सांसद चुनी गईं।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts