spot_img
बुधवार, सितम्बर 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Suriya-Jyothika Anniversary: 20वीं सालगिरह पर सूर्या-ज्योतिका ने फिर रचाई शादी, चर्च में दोबारा निभाई सारी रस्में

Suriya Jyothika Anniversary: साउथ सिनेमा के अभिनेता सूर्या और अभिनेत्री ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को खास अंदाज में मनाया। दोनों ने एक निजी समारोह में दोबारा शादी की और एक-दूसरे से अपनी कसमें दोहराईं। इस बार समारोह हिंदू रीति-रिवाजों के बजाय क्रिश्चियन वेडिंग के अंदाज में हुआ।

सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को शादी की थी। सितंबर 2026 में दोनों ने शादी के 20 साल पूरे किए हैं।

व्हाइट गाउन में नजर आईं ज्योतिका

ज्योतिका ने सोशल मीडिया पर इस खास समारोह का वीडियो शेयर किया। इसमें वह सफेद वेडिंग गाउन में अपने बेटे के साथ चर्च की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। वहीं उनकी बेटी सूर्या के साथ नजर आती हैं। समारोह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से प्रतिज्ञाएं लीं और भावुक भी हुए।

सूर्या सफेद सूट जैकेट और काले रंग की पतलून में दिखाई दिए। वीडियो में उनकी शादी और परिवार से जुड़ी तस्वीरों का मोंटाज भी नजर आया।

‘हमारा’ रिश्ता मनाने का मौका

ज्योतिका ने पोस्ट में लिखा कि यह किसी परफेक्ट शादी का जश्न नहीं, बल्कि खामियों, समझौतों, समझदारी, त्याग और निस्वार्थ प्यार का जश्न है। उन्होंने अपने रिश्ते को ‘हमारा’ बताते हुए आने वाले वर्षों के लिए भी साथ निभाने की बात कही।

अभिनेत्री ने लिखा कि कोई भी रिश्ता पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता और जिंदगी में मौजूद कमियों को समझदारी से भरना पड़ता है। उन्होंने अपने बच्चों और पति के प्रति आभार भी जताया।

दोस्ती को बताया रिश्ते की खास ताकत

ज्योतिका ने सूर्या के लिए लिखी अपनी बातों में उनकी दोस्ती को सबसे खास बताया। उन्होंने कहा कि पति के साथ-साथ दोस्त, राजदार और बच्चों के पिता के रूप में सूर्या का उनके जीवन में होना उनके लिए खास है।

उन्होंने आने वाले 20 सालों को लेकर भी अपनी भावनाएं साझा कीं और लिखा कि दोनों का रिश्ता अधूरा होते हुए भी समझ और प्यार से पूरा है।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts