spot_img
Friday, June 19, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Home Workout for Kids: बच्चों की फिटनेस के लिए अपनाये ये आसान घरेलू तरीके, जिससे बिना जिम और ऑउटडोर्स गेम्स के भी रहें एक्टिव

Child Development: आज के डिजिटल दौर में बच्चों का अधिक समय मोबाइल, टीवी और अन्य स्क्रीन के सामने बीतता है। ऐसे में उनकी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर पड़ सकता है। हालांकि बच्चों को फिट और एक्टिव रखने के लिए महंगे जिम, स्पोर्ट्स क्लब या विशेष सुविधाओं की जरूरत नहीं होती। घर पर ही कुछ आसान और मजेदार गतिविधियों के जरिए उन्हें सक्रिय रखा जा सकता है।

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार, बच्चों की रोजाना की दिनचर्या में कुछ सरल एक्टिविटीज शामिल करके उनकी फिटनेस, ऊर्जा और मानसिक क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

डांस को बनाएं रोजाना की आदत

यह एक्टिव रखने का सबसे मजेदार तरीका है। रोजाना 15 से 20 मिनट तक बच्चों को उनके पसंदीदा गानों पर डांस करने के लिए प्रेरित करें।

डांस करने से शरीर की कई मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे बच्चों का मूड भी बेहतर रहता है। यह एक बेहतरीन फुल-बॉडी एक्सरसाइज की तरह काम करता है।

ट्रेजर हंट गेम खेलें

घर के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे सुराग या बच्चों की पसंदीदा चीजें छिपाकर उन्हें ढूंढने के लिए कहें।

इस खेल के दौरान बच्चे दौड़ते हैं, झुकते हैं, ऊपर-नीचे देखते हैं और लगातार एक्टिव रहते हैं। इसके साथ ही उनकी तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और फोकस भी मजबूत होता है।

रस्सी कूदने की आदत डालें

रस्सी कूदना एक आसान लेकिन बेहद प्रभावी कार्डियो एक्सरसाइज है।

यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके संतुलन, समन्वय (कोऑर्डिनेशन) और सहनशक्ति को भी बेहतर बनाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कम जगह में भी आसानी से किया जा सकता है।

 घर में बनाएं ऑब्स्टेकल कोर्स

तकिए, कुर्सियां, गद्दे और अन्य सुरक्षित सामान की मदद से घर में एक छोटा सा ऑब्स्टेकल कोर्स तैयार करें।

इसे एडवेंचर गेम की तरह खेलते हैं और पूरे उत्साह के साथ इसे पार करने की कोशिश करते हैं। इससे उनकी शारीरिक गतिविधि बढ़ती है और शरीर की फुर्ती तथा संतुलन में सुधार होता है।

योग और स्ट्रेचिंग सिखाएं

बचपन से ही योग की आदत डालना बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

ताड़ासन, वृक्षासन और भुजंगासन जैसे सरल योगासन बच्चों के शरीर में लचीलापन बढ़ाते हैं, रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाते हैं और शारीरिक संतुलन विकसित करने में मदद करते हैं। नियमित योग मानसिक एकाग्रता और तनाव नियंत्रण में भी सहायक होता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts