spot_img
Wednesday, April 8, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

डिनर के बाद ये 1 चम्मच बीज खाओ, कोलेस्ट्रॉल घटाओ और दवा की जरूरत भूल जाओ

Health News: आज की तेज़ जिंदगी में खाने-पीने की आदतें हमारी सेहत पर सीधा असर डालती हैं। शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल की ज़रूरत होती है, लेकिन जब यह जरूरत से ज़्यादा बढ़ जाए, तो यह हृदय और अन्य अंगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। गंदा कोलेस्ट्रॉल (LDL) रक्त धमनियों में जमकर ब्लड फ्लो को बाधित करता है, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हाथ-पैरों में दर्द और पथरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि रात को डिनर के बाद शरीर हीलिंग मोड में होता है। ऐसे समय में कुछ खास बीज और नट्स खाने से नेचुरली कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है।

डिनर के बाद क्या खाएं

5-6 भीगे बादाम,बादाम में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। डिनर के बाद 5-6 भीगे हुए बादाम खाने से यह असर जल्दी दिखाई देता है।
1-2 अखरोट,अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। ये फैटी एसिड्स गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की सेहत को मजबूत बनाते हैं।
1 चम्मच अलसी के बीज,रात में डिनर के बाद 1 चम्मच अलसी के बीज (Flaxseeds) खाने से इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अगर चाहें तो 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स भी ले सकते हैं।
एक लहसुन का टुकड़ा,लहसुन को क्रश करके 10 मिनट हवा में छोड़ दें और फिर खाएं। यह हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है और ब्लड फ्लो बेहतर बनाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कंट्रोल में रखने के लिए अपनी रोज़मर्रा की आदतों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हेल्दी फैट्स का सेवन बढ़ाएं और तले-भुने खाने या मक्खन और घी की मात्रा कम करें। रोज़ाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें, चाहे वह तेज़ चलना, योगा या साइक्लिंग ही क्यों न हो। अपने वजन को नियंत्रित रखें क्योंकि ज्यादा वजन भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बनता है। धूम्रपान पूरी तरह छोड़ दें और शराब का सेवन जरूरत से ज्यादा न करें। बिना ज्यादा मेहनत के सांस फूलना, मसल्स और पैरों में दर्द, आंखों के आस-पास पीले निशान,सीने में दर्द और जकड़न इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सही खानपान और जीवनशैली अपनाकर आप कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कंट्रोल कर सकते हैं।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts