spot_img
Thursday, June 11, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Natural Health Tips: वजन घटाना हो या ब्लड शुगर करना हो कंट्रोल, इनमें कौन सा मसाला पानी है सब से असरदार

Natural Health Tips: पिछले कुछ वर्षों में सुबह खाली पेट जीरा, अजवाइन या मेथी का पानी पीने का चलन तेजी से बढ़ा है। सोशल मीडिया पर फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स से लेकर कई हेल्थ एक्सपर्ट्स तक इन घरेलू नुस्खों के फायदों की चर्चा करते नजर आते हैं। कई लोग वजन कम करने, पाचन सुधारने या ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए इन्हें अपने मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बना चुके हैं।

हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी घरेलू उपाय को आंख बंद करके अपनाना सही नहीं है। हर व्यक्ति की शारीरिक बनावट, पाचन क्षमता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें अलग होती हैं।

हर मसाले की अपनी खासियत

जीरा, अजवाइन और मेथी तीनों ही भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाले मसाले हैं, लेकिन इनके गुण और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव अलग-अलग होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इनका चुनाव अपनी स्वास्थ्य जरूरतों और शरीर की प्रकृति को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

पाचन तंत्र को मजबूत करना है तो जीरा पानी हो सकता है बेहतर विकल्प

यदि आपको अक्सर पेट फूलना, अपच, कब्ज या भारीपन जैसी समस्याएं रहती हैं तो जीरे का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। माना जाता है कि जीरा पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी जीरा पानी एक लोकप्रिय विकल्प है। इसके नियमित सेवन से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कुछ लोगों में पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार देखने को मिलता है। इसकी तासीर अपेक्षाकृत संतुलित मानी जाती है, इसलिए अधिकांश लोग इसे आसानी से अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

गैस और एसिडिटी से राहत दिला सकता है अजवाइन का पानी

अजवाइन को लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं के घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। जिन लोगों को भोजन के बाद गैस, पेट दर्द, अपच या एसिडिटी की शिकायत रहती है, उनके लिए अजवाइन का पानी राहत पहुंचा सकता है।

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और असहजता को कम करने के लिए भी कई लोग इसका सेवन करते हैं। हालांकि इसकी तासीर गर्म मानी जाती है। इसलिए गर्मियों में या जिन लोगों को शरीर में अधिक गर्मी महसूस होती है,

ब्लड शुगर और जोड़ों के दर्द में मददगार मानी जाती है मेथी

मेथी दाना अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे लोगों के बीच इसका उपयोग काफी लोकप्रिय है। माना जाता है कि मेथी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकती है।

इसके अलावा बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द की समस्या में भी मेथी के पानी का सेवन लाभदायक माना जाता है। कई लोग इसे बालों और त्वचा की सेहत के लिए भी उपयोगी बताते हैं।

 

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts