spot_img
शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Monsoon Vegetable Tips: बारिश में सब्जियां खरीदते समय न करें ये गलती, ऐसे करें ताज़ी सब्जियों की पहचान

Monsoon Vegetable Tips: बारिश का मौसम अपने साथ हरियाली तो लाता है, लेकिन इसी मौसम में सब्जियों में कीड़े, फंगस और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। अगर खरीदारी के समय थोड़ी-सी सावधानी बरती जाए, तो खराब और संक्रमित सब्जियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि मानसून में कौन-सी सब्जी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

भिंडी खरीदते समय करें यह आसान टेस्ट

भिंडी खरीदने से पहले उसका सिरा हल्का-सा तोड़कर जरूर देखें। यदि सिरा आसानी से टूट जाए, तो भिंडी ताजी और नरम है। ताजी भिंडी का रंग चमकीला हरा होता है और वह कुरकुरी महसूस होती है। अगर सिरा टूटने की बजाय केवल मुड़ जाए, तो समझिए भिंडी पुरानी हो चुकी है और उसे खरीदने से बचना चाहिए।

बैंगन में कीड़ों की जांच जरूर करें

बारिश के मौसम में बैंगन के अंदर कीड़े लगने की संभावना अधिक रहती है। खरीदते समय ध्यान से देखें कि बैंगन पर कहीं छोटे छेद, दरार या कट के निशान तो नहीं हैं। ऐसे बैंगन के अंदर कीड़े या सड़न हो सकती है।

हल्की लौकी ही चुनें

लौकी खरीदते समय उसके वजन पर ध्यान दें। बहुत भारी लौकी में अक्सर बीज पूरी तरह पक चुके होते हैं, जिससे उसका स्वाद कम हो जाता है। हल्की और मुलायम लौकी ताजी मानी जाती है। इसके बीज भी नरम होते हैं और सब्जी का स्वाद बेहतर रहता है।

प्याज की ऐसे करें पहचान

प्याज खरीदते समय उसके डंठल को हल्के से दबाकर देखें। यदि वह आसानी से अंदर दब जाए या नरम महसूस हो, तो प्याज अंदर से सड़ चुकी हो सकती है। क्योंकि प्याज अक्सर एक साथ ज्यादा मात्रा में खरीदी जाती है, इसलिए इसकी जांच करना जरूरी है।

पत्तेदार सब्जियों को लेकर रहें सतर्क

पालक, मेथी, सरसों और अन्य पत्तेदार सब्जियों में बारिश के दौरान नमी अधिक रहती है। इससे उनमें बैक्टीरिया और कीटाणु तेजी से पनप सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले कई बार साफ पानी से धोएं और बेहतर होगा कि पकाने से पहले कुछ मिनट गर्म पानी में डालकर साफ कर लें।

क्यों जरूरी है सावधानी?

मानसून में सब्जियों में फंगस, बैक्टीरिया और कीड़े जल्दी लग जाते हैं। ऐसी सब्जियां खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट का संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ताजी सब्जियां खरीदें, उन्हें अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें और जरूरत पड़ने पर अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts