spot_img
Friday, March 27, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

गर्मी के कहर से पड़ सकता है बीपी पर असर: कैसे कर सकते है इस पर कंट्रोल जाने एक्सपर्ट्स की राय

Health Tips: गर्मी का मौसम आ चुका है और अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो थोड़ी extra सतर्कता की जरूरत है। तेज धूप, पसीना और पानी की कमी आपके ब्लड प्रेशर को अस्थिर कर सकते हैं। इसलिए इस मौसम में छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

ये लक्षण न करें नजरअंदाज

अगर आपको सिरदर्द बहुत तेज होता है, चक्कर आते हैं, आंखों के सामने धुंधलापन या ब्लर विज़न होता है, सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ होती है । तो इसे हल्के में मत लें।दिल की धड़कन का असामान्य होना, बार-बार कमजोरी या ज्यादा पसीना आना भी संकेत हैं कि आपका ब्लड प्रेशर सही नहीं है। ऐसे समय में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना सबसे सुरक्षित कदम है।

गर्मियों में ध्यान रखने वाली बातें

पानी पीते रहें गर्मियों में हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। पानी,नारियल पानी या सूप मदद कर सकते हैं।हल्का और संतुलित खाना ज्यादा तली-भुनी, नमकीन या भारी खाना ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। फल, सब्जियां और हल्का खाना लें।धूप से बचें अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो टोपी पहनें और हल्के कपड़े पहनें।ब्लड प्रेशर चेक करें घर पर या क्लिनिक में समय-समय पर ब्लड प्रेशर मापते रहें।

लाइफस्टाइल का भी रखें ख्याल

दवा लेना ही काफी नहीं। रोजाना हल्की वॉक या एक्सरसाइज करें, लेकिन शरीर को थकाएं नहीं। तनाव कम करें, पर्याप्त नींद लें और सोने-जागने का समय नियमित रखें।याद रखें, गर्मियों में थोड़ा ध्यान रखने से आप ब्लड प्रेशर को आसानी से नियंत्रित रख सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं। छोटा-सा बदलाव बड़ा फर्क ला सकता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts