spot_img
Friday, April 10, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Health Tips: अपने किचन में मौजूद इन सफ़ेद चीज़ों से रहिए दूर और सेहत के रहिए पास..

Healthy Kitchen: आज के समय में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले जहां ये समस्याएं बढ़ती उम्र के साथ जुड़ी मानी जाती थीं, वहीं अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपनी डाइट पर खास ध्यान दें।हाल ही में एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि हमारे किचन में मौजूद कुछ “सफेद चीजें” सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। उनका कहना है कि “आप जो खाते हैं, वही आप बन जाते हैं”, इसलिए साफ और पौष्टिक भोजन अपनाना बेहद जरूरी है।

सफेद चीनी: खाली कैलोरी का स्रोत

सफेद चीनी में पोषण लगभग ना के बराबर होता है। यह शरीर में इंसुलिन लेवल को तेजी से बढ़ाती है और लंबे समय में हार्ट और डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है।

मैदा: पोषणहीन और नुकसानदायक

रिफाइंड आटा यानी मैदा में फाइबर नहीं होता। यह शरीर में जाकर चीनी की तरह काम करता है और वजन बढ़ाने के साथ-साथ मेटाबॉलिक समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

सफेद नमक: सीमित मात्रा में ही सेवन करें

नमक का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है, जो दिल के लिए खतरनाक है। हालांकि, इसे पूरी तरह छोड़ना भी सही नहीं है—इसे संतुलित मात्रा में लेना जरूरी है।

रिफाइंड तेल: बढ़ा सकता है सूजन

रिफाइंड तेल केमिकल प्रोसेस से बनाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। डॉक्टर ने इसे डाइट से हटाने की सलाह दी है।

सफेद चावल: हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

पॉलिश किया हुआ सफेद चावल देखने में आकर्षक जरूर होता है, लेकिन इसमें पोषण कम होता है और यह ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts