spot_img
रविवार, सितम्बर 6, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Miss World 2026: Dominican Republic की जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी तीसरे स्थान पर

Miss World 2026 के विजेता की घोषणा हो गई है। डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्हें मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता ओपल सुचाता चुआंगश्री ने ताज पहनाया।

ताज पहनाए जाने के बाद जोहेरी मोल काफी भावुक नजर आईं। ओपल सुचाता ने उन्हें गले लगाकर जीत की बधाई दी। प्रतियोगिता में स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस रनर-अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत की निकिता पोरवाल टॉप 40 तक पहुंचीं

मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में आगे बढ़ते हुए टॉप 40 में जगह बनाई, लेकिन टॉप 20 में अपनी जगह नहीं बना सकीं।

निकिता की जर्नी को मिस इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने भी सराहा। पोस्ट में उनकी मेहनत और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशंसा की गई।

पिछले साल ओपल सुचाता ने जीता था खिताब

मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले 31 मई 2025 को हैदराबाद में आयोजित हुआ था। इस प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने खिताब जीता था।

भारत की ओर से मिस वर्ल्ड का खिताब आखिरी बार 2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता था। उनसे पहले प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में यह ताज हासिल किया था। ऐश्वर्या राय ने 1994, डायना हेडन ने 1997, युक्ता मुखी ने 1999 और रीटा फारिया ने 1966 में भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

अगले साल तंजानिया में होगा आयोजन

मिस वर्ल्ड 2026 का आयोजन वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुआ। अब अगले साल की प्रतियोगिता तंजानिया में आयोजित होने की जानकारी दी गई है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts