spot_img
Saturday, March 21, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

ODI World Cup 2027: अफ्रीका में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, सुपर सिक्स की वापसी से बढ़ेगा रोमांच

ODI World Cup 2027: वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ, ICC वनडे विश्व कप 2027, की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट फैन्स को फिर से सुपर सिक्स फॉर्मेट का रोमांच देखने को मिलेगा। इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदल कर पुराने दिनों जैसा किया गया है, जिससे मुकाबले और भी दिलचस्प होंगे।

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा मैच

इस बार विश्व कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आईसीसी के फुल मेंबर हैं, इसलिए उन्हें सीधे मेजबानी का मौका मिला है। वहीं नामीबिया एसोसिएट मेंबर होने की वजह से क्वालीफायर खेलकर अपनी जगह बनाना होगा। बाकी टीमों का चयन आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर मार्च 2026 में तय होगा।

इस बार 4 टीम और लेंगी हिस्सा

आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए 14 टीमों को जगह दी है। पिछली बार 2023 में केवल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अब मुकाबला और बड़ा होगा। खास बात यह है कि यह पहली बार है जब वनडे विश्व कप अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित होगा और नामीबिया भी पहली बार मेजबानी में शामिल होगा।

इन शहरों में होगा खेल

विश्व कप के मुकाबले साउथ अफ्रीका के कई शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें जोहान्सबर्ग, केपटाउन, डरबन, सेंचुरियन, गकेबरहा, ब्लोमफ़ोन्टेन, ईस्ट लंदन और पार्ल शामिल हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब और नामीबिया की राजधानी विंडहोक में भी कुछ मैच होंगे। भारतीय टीम के मैचों का शेड्यूल जारी होने के बाद पता चलेगा।

सुपर सिक्स फॉर्मेट की वापसी

सुपर सिक्स फॉर्मेट की वापसी से टूर्नामेंट और रोमांचक होगा। 14 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा, हर ग्रुप में सात टीमें होंगी। ग्रुप स्टेज के बाद टॉप 3 टीमें सुपर सिक्स में जाएंगी और बाकी टीमों का सफर खत्म हो जाएगा। सुपर सिक्स से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जहां हर मुकाबला नॉकआउट आधार पर होगा।

मनेगा क्रिकेट का उत्सव

ICC वनडे विश्व कप 2027 न सिर्फ बड़े मुकाबलों का आयोजन करेगा, बल्कि अफ्रीका में क्रिकेट का उत्सव भी मनाएगा। फैंस को इस महाकुंभ का इंतजार है और यह टूर्नामेंट क्रिकेट की दुनिया में नए जोश और उत्साह का संचार करेगा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts