spot_img
मंगलवार, अगस्त 4, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

WhatsApp Account : भारत समेत कई देशों में वाटस ऐप यूज़र के अकाउंट 24 घंटे के लिए हुए बंद, जानिए वजह

WhatsApp के कई यूजर्स को सोमवार रात अचानक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उनके अकाउंट बिना किसी पूर्व सूचना के ‘Under Review’ में चले गए। भारत समेत कई देशों के प्रभावित यूजर्स ने बताया कि समीक्षा प्रक्रिया शुरू होने के बाद वे ऐप की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सके। यह समस्या भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे सामने आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई।

स्क्रीन पर दिखा 24 घंटे का संदेश

प्रभावित यूजर्स की स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि उनके अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस संबंधी जानकारी की समीक्षा की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने WhatsApp की Terms of Service का पालन किया है। कंपनी ने यह भी बताया कि सामान्य तौर पर यह समीक्षा 24 घंटे के भीतर पूरी हो जाती है।

यूजर्स बोले- बिना वजह बंद हुए अकाउंट

कई यूजर्स ने दावा किया कि वे केवल आधिकारिक WhatsApp ऐप का ही उपयोग करते हैं और फिर भी उनका अकाउंट समीक्षा के लिए रोक दिया गया। कई लोगों ने कहा कि उनका व्यक्तिगत और पेशेवर काम पूरी तरह WhatsApp पर निर्भर है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर Meta से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।

WhatsApp ने क्या कहा?

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने और अन्य यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई करती रहती है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ मामलों में गलती भी हो सकती है। प्रवक्ता के अनुसार, यदि किसी अकाउंट पर गलती से कार्रवाई हुई है, तो कंपनी उसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास करती है ताकि यूजर दोबारा सामान्य रूप से सेवा का उपयोग कर सके।

घबराने की जरूरत नहीं

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी यूजर का अकाउंट “Under Review” में चला जाता है, तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। समीक्षा पूरी होने तक इंतजार करें और किसी भी अनधिकृत या मॉडिफाइड WhatsApp ऐप का उपयोग करने से बचें। यदि निर्धारित समय के बाद भी अकाउंट बहाल नहीं होता, तो WhatsApp सपोर्ट के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts