BJP Victory in Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चुनावी नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उत्साह का माहौल है। रुझानों के अनुसार पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 200 सीटों का आंकड़ा छू लिया, जबकि तृणमूल कांग्रेस काफी पीछे रह गई। यह जीत सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि रणनीति, नेतृत्व और जमीनी मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।
Narendra Modi का ग्राउंड कनेक्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने 21 रैलियां और कई रोड शो किए। लेकिन सिर्फ बड़े मंचों तक ही सीमित नहीं रहे,उन्होंने स्थानीय संस्कृति से जुड़ने की भी कोशिश की। झालमुड़ी खाना हो या हुगली नदी में बोटिंग, इन छोटे-छोटे प्रयासों ने मतदाताओं के साथ एक भावनात्मक रिश्ता बनाने में मदद की। इसके अलावा, उन्होंने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर भी लोगों से जुड़ाव मजबूत किया।
Amit Shah की रणनीति का कमाल
बीजेपी की जीत के पीछे एक मजबूत रणनीतिक ढांचा भी रहा, जिसकी कमान अमित शाह ने संभाली। ‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए पार्टी ने राज्य के कोने-कोने तक अपनी पहुंच बनाई। करीब 5000 किलोमीटर लंबी इस यात्रा ने न केवल पार्टी के संदेश को फैलाया, बल्कि एंटी-इनकंबेंसी माहौल भी तैयार किया। शाह ने हर रैली के बाद फीडबैक लेकर रणनीति को लगातार अपडेट किया।
संगठन के साइलेंट हीरो: Sunil Bansal और Bhupender Yadav
चुनाव सिर्फ बड़े चेहरों से नहीं जीते जाते, इसके पीछे संगठन की ताकत भी अहम होती है। सुनील बंसल और भूपेंद्र यादव ने यही काम किया। दोनों नेताओं ने बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को संगठित किया, अंदरूनी मतभेद सुलझाए और एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया। उनकी रणनीति ने वोटरों तक सीधे पहुंच बनाने में मदद की।
Suvendu Adhikari का बड़ा रोल
कभी Mamata Banerjee के करीबी रहे सुवेंदु अधिकारी इस चुनाव में बीजेपी के लिए गेमचेंजर साबित हुए। उन्होंने नंदीग्राम जैसी अहम सीट पर मजबूत चुनौती दी और टीएमसी के गढ़ में सेंध लगाई। उनकी स्थानीय पकड़ और राजनीतिक अनुभव ने बीजेपी को निर्णायक बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।इस जीत के पीछे कई चेहरे और कई रणनीतियां काम कर रही थीं। मजबूत नेतृत्व, सटीक योजना और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं ने मिलकर बंगाल की राजनीति की दिशा बदल दी। यह चुनाव आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डाल सकता है।

