spot_img
Monday, May 11, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

“कम तेल इस्तेमाल करना भी देशभक्ति”, वेस्ट एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की देशवासियों से खास अपील

Narendra Modi Public Appeal: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से एक ऐसी अपील की है, जो सीधे हर घर की रसोई और किसानों के खेतों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर हर परिवार खाने के तेल यानी edible oil का इस्तेमाल थोड़ा भी कम कर दे, तो यह देशभक्ति की बड़ी मिसाल होगी। पीएम मोदी ने यह बात ऐसे समय कही है जब वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल बाजार पर देखने को मिल रहा है।

“छोटी कोशिशें देश को मजबूत बनाती हैं”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज भी edible oil और fertilisers के लिए दूसरे देशों पर काफी हद तक निर्भर है। ऐसे में अगर लोग थोड़ी सावधानी बरतें और जरूरत से ज्यादा तेल इस्तेमाल न करें, तो देश का बड़ा पैसा बचाया जा सकता है।उन्होंने बेहद आसान शब्दों में कहा कि “हर घर अगर तेल की खपत कम करे, तो यह भी देशसेवा है।” पीएम मोदी ने यह भी याद दिलाया कि कम तेल वाला खाना सिर्फ देश के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेहत के लिए भी अच्छा है।

किसानों से natural farming अपनाने की अपील

प्रधानमंत्री ने किसानों से भी दिल से जुड़ी बात की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि खेती में chemical fertilisers पर निर्भरता कम की जाए और natural farming को अपनाया जाए।पीएम मोदी के मुताबिक प्राकृतिक खेती से मिट्टी की सेहत बेहतर रहती है, खेती की लागत घटती है और पर्यावरण को भी फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत के किसान अगर इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो देश को आयात पर कम निर्भर रहना पड़ेगा।

पेट्रोल-डीजल बचाने की भी सलाह

पीएम मोदी ने सिर्फ खाने के तेल ही नहीं, बल्कि पेट्रोल और डीजल बचाने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने लोगों से public transport इस्तेमाल करने, carpooling अपनाने और जहां संभव हो work-from-home जैसे विकल्पों पर ध्यान देने की बात कही।उन्होंने कहा कि दुनिया में जब भी बड़े संकट आते हैं, उनका असर तेल की कीमतों पर पड़ता है। ऐसे समय में देशवासियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

“देशहित में मिलकर करना होगा काम”

अपने भाषण के आखिर में पीएम मोदी ने कहा कि मुश्किल दौर में देश की ताकत सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि 140 करोड़ नागरिक होते हैं। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, फिजूल खर्च कम करने और जिम्मेदार नागरिक की तरह योगदान देने की अपील की।पीएम मोदी का संदेश साफ था ,अगर हर नागरिक छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए, तो देश बड़ी चुनौतियों का सामना और मजबूती से कर सकता है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts