spot_img
Friday, June 12, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, नींद की झपकी से डिवाइडर से टकराई कार; पिता-पुत्री गंभीर घायल

Agra Lucknow Expressway: फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से असम जा रही एक कार चालक को नींद का झोंका आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

51.700 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एलरोनेन्द्र सिंघा पुत्र एल कलामू सिंघा निवासी लखानीपुर, जिला कछार (असम) अपने परिवार के साथ कार से असम लौट रहे थे। उनका परिवार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ होते हुए असम जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जब उनकी कार एक्सप्रेसवे पर 51.700 किलोमीटर माइलस्टोन के पास पहुंची, तभी चालक को अचानक नींद का झोंका आ गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एलरोनेन्द्र सिंघा और उनकी बेटी ऋचा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस और यूपीडा टीम ने पहुंचकर की मदद

घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा (UPEIDA) की टीम और नसीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए शिकोहाबाद स्थित संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया।

लंबी दूरी की यात्रा में बरतें सावधानी

यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सतर्क रहने की जरूरत को दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार ड्राइविंग के दौरान थकान या नींद महसूस होने पर वाहन रोककर विश्राम करना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts