spot_img
शनिवार, अगस्त 15, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Chitrakoot Road Accident: 15 अगस्त के जश्न के बाद पसरा मातम, ट्रेलर ने रौंद डाला पांच ज़िंदगियां

Chitrakoot Road Accident: चित्रकूट में 15 अगस्त का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार समेत पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दो मृतकों की पहचान नहीं

अस्पताल के डॉक्टर हारून के अनुसार, मृतकों में दो स्कूली बच्चों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में दोनों शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके कारण फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन मृतकों की पहचान कराने में जुटा हुआ है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों बच्चे कौन थे और किस स्कूल में पढ़ते थे। पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।

तीन घायल प्रयागराज रेफर

हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर करने की तैयारी की जा रही है। डॉक्टर लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रेलर चालक और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts