spot_img
शनिवार, अगस्त 8, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Kanwar Yatra 2026: मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा माहौल

Kanwar Yatra 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दुल्हेड़ा पुलिस चौकी के पास बनाए गए मंच से मुख्यमंत्री ने ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच कांवड़ियों पर फूल बरसाए।

इस दौरान रामायण धारावाहिक में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले और मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल, प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सुख-शांति और समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सावन में कांवड़ यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों का वह अभिनंदन करते हैं। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।

योगी ने सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी सराहना की, जो कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

साढ़े चार करोड़ तक पहुंच सकता है आंकड़ा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा अब अपने समापन की ओर बढ़ रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त अलग-अलग शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने अनुमान जताया कि सावन की शिवरात्रि तक गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच करीब चार से साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

पश्चिमी यूपी के शिवालयों में जलाभिषेक

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर, गाजियाबाद के बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर और बागपत के पुरा महादेव मंदिर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए हैं।

प्रशासन ने की व्यापक तैयारियां

योगी ने कहा कि प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। समाजसेवी संगठनों ने भी जगह-जगह शिविर लगाए हैं और श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि तक कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा जारी रहेगी और इसके लिए हेलीकॉप्टर की भी व्यवस्था की गई है।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts