spot_img
रविवार, अगस्त 16, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

Lucknow News: PMJVK का बड़ा फैसला,490 करोड़ की 71 परियोजनाओं को हरी झंडी, लखनऊ में शुरू होगा नया डायग्नोस्टिक सेंटर

Lucknow News: लखनऊवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। शहर के ग्रीन कॉरिडोर में खाटू श्याम मंदिर के पास खाली पड़ी सरकारी जमीन पर आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से लिंक किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर जांच और इलाज की सुविधा एक ही नेटवर्क के तहत मिल सकेगी।इस प्रस्ताव को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समिति ने मंजूरी दे दी है। अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

PMJVK के तहत 71 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

बैठक में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत 490.67 करोड़ रुपये की लागत वाली 71 नई परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं का उद्देश्य अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, खेल, पर्यटन और पशुपालन जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास करना है।सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित मामलों के कारण रुकी परियोजनाओं का जल्द समाधान कराया जाए। साथ ही, जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, उन्हें संबंधित विभागों को समय पर हस्तांतरित किया जाए।उन्होंने उपभोग प्रमाण पत्र (UC) लंबित रहने वाले मामलों को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए ताकि केंद्र सरकार से मिलने वाली धनराशि में कोई बाधा न आए।

40 परियोजनाएं उद्घाटन के लिए तैयार

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार ने बताया कि वर्तमान में 32 परियोजनाओं पर काम जारी है और उन्हें इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले एक वर्ष में 89 प्रतिशत उपभोग प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा, PMJVK के तहत 40 परियोजनाएं पूरी होकर लोकार्पण के लिए तैयार हैं।नई परियोजनाओं के शुरू होने से प्रदेश में स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिसका सीधा लाभ आम लोगों को मिलेगा।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts