spot_img
Saturday, May 23, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

प्रयागराज में योगी कैबिनेट बैठक के पीछे क्या है रणनीति? अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज में मौजूद हैं। प्रयागराज के अरैल में यूपी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें 12 से ज्यादा बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की आशंका जताई जा रही है। इस बैठक के पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतिक्रिया भी सामने आया है। सपा प्रमुख ने कैबिनेट बैठक के पीछे की वजह का खुलासा किया है, तो चलिए जानते हैं आखिर इस बैठक के पीठे की क्या है वजह?

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

बता दें कि, कन्नौज के सांसद ने कहा कि प्रयागराज वो जगह नहीं है जहां राजनीति या राजनीतिक बैठकें की जाएं। कुंभ स्थल पर कैबिनेट करना राजनीतिक है और वे राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं। कुंभ में कैबिनेट बैठक का क्या औचित्य है? अखिलेश ने कहा कि जब आज तक गंगा की सफाई नहीं हुई तो वे गंगा के विकास के लिए क्या करेंगे। अखिलेश ने कहा कि वे कुछ नहीं करना चाहते। भाजपा वाले कुछ नहीं करते। उन्हें वहां राजनीति नहीं करनी चाहिए। जब ​​सपा प्रमुख से पूछा गया कि वे कुंभ में स्नान करने कब जाएंगे?

अखिलेश ने आगे कहा कि समाजवादी भी गंगा में स्नान करते हैं और कुंभ में भी जाते हैं लेकिन फोटो पोस्ट नहीं करते। इसके अलावा सपा प्रमुख ने कहा कि हम दिल्ली में आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम कांग्रेस के खिलाफ हैं। भारत गठबंधन भाजपा के खिलाफ है।

मौनी अमावस्या पर स्नान और इन चीजों को दान करने से मिलता है धर्म लाभ और ऐसे बनते है बिगड़े काम

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts