spot_img
शनिवार, सितम्बर 26, 2026
-विज्ञापन-

More From Author

UP Roadways Bus: हाईवे पर बीच रास्ते बंद हुई रोडवेज बस, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

UP Roadways Bus: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लखनऊ से आ रही यूपी रोडवेज की बस तकनीकी खराबी के चलते बीच हाईवे पर बंद हो गई। काफी देर तक बस ठीक नहीं होने और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में परिवहन निगम के अधिकारियों ने दूसरी बस भेजकर यात्रियों को प्रयागराज पहुंचाने की व्यवस्था की।

कंजिया-कौड़िहार के बीच हाईवे पर बंद हुई बस

जानकारी के मुताबिक, बस लखनऊ के चारबाग डिपो से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। नवाबगंज क्षेत्र में कंजिया और कौड़िहार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई और वह रुक गई। चालक ने बस को दोबारा स्टार्ट करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रूट डायवर्जन के कारण बस को नवाबगंज से हाईवे के रास्ते प्रयागराज लाया जा रहा था। इसे झूंसी होते हुए सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने बनाए गए अस्थायी बस अड्डे तक पहुंचना था।

काफी देर तक इंतजार करते रहे यात्री

हाईवे पर सुनसान जगह बस खराब होने के बाद यात्रियों को काफी देर तक दूसरी व्यवस्था का इंतजार करना पड़ा। जब लंबे समय तक कोई वैकल्पिक बस नहीं पहुंची तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने मौके पर विरोध और हंगामा शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने भेजी दूसरी बस

मामले की जानकारी परिवहन निगम के अधिकारियों को मिलने के बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस से सुरक्षित प्रयागराज पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बस में तकनीकी खराबी के कारणों की जानकारी ली जा रही है और इसकी जांच कराई जाएगी।

Latest Posts

-विज्ञापन-

Latest Posts